चालक की समझदारी से एक बडा हादसा टला

Edited By prashant sharma, Updated: 30 May, 2020 11:54 AM

a major accident averted by the driver s intelligence

हरोली क्षेत्र के तहत औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में ब्रेक फेल होने पर एक लोडेड टैंकर पलट गया। चालक की समझदारी से एक बडा हादसा होते होते टल गया।

ऊना/टाहलीवाल (गणपति गौतम) : हरोली क्षेत्र के तहत औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में ब्रेक फेल होने पर एक लोडेड टैंकर पलट गया। चालक की समझदारी से एक बडा हादसा होते होते टल गया। जानकारी के अनुसार जब गोंदपुर जयचंद के साबुन उद्योग से साबुन में इस्तेमाल होने वाले केमिकल को रिजेक्ट कर दिया गया तो केमिकल का टैंकर बद्दी को जा रहा था। अचानक टाहलीवाल के रेस्ट हाऊस के पास टैंकर की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने समझदारी दिखाते हुए टैंकर को सड़क के साथ ही ऊंचे स्थान की ओर मोड़ दिया। जिसके चलते टैंकर वहीं पलट गया और टैंकर मे 6 इंच के छेद होने पर केमिकल सड़क पर बहने लगा। जिसके चलते दोपहिया वाहनों के फिसलने से कुछ लोगों को मामुली चोटें भी आई। इस हादसे में चालक भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल पंहुचाया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!