शिमला में 3 जगह पुलिस ने पकड़ी अफीम व चिट्टे की खेप, बाप-बेटे सहित 5 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 06 Jul, 2024 04:13 PM

5 arrested with opium and heroin

शिमला जिला में पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में अफीम व चिट्टे सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

शिमला (संतोश): शिमला जिला में पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में अफीम व चिट्टे सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में बालूगंज पुलिस थाना की टीम ने 2.930 किलोग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संतोष कामी पुत्र हरका बहादुर निवासी गांव हाट बीश कोट, तहसील व जिला रुकम अंचल राप्ती नेपाल व हरका बहादुर निवासी गांव हाट बीश कोट, तहसील व जिला रुकम अंचल राप्ती नेपाल के रूप में की गई है। उक्त दोनों आरोपी रिश्त में बाप-बेटे हैं। 

दूसरे मामले में ढली पुलिस थाना की टीम ने 10.34 ग्राम चिट्टे सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंकुश पाल पुत्र परस राम निवासी गांव कोटला खुर्द जिला ऊना व नवीन पुत्र करम  सिंह निवासी गांव बाग शलाना, करसोग जिला मंडी के रूप में की गई है। 

तीसरे मामले में सदर पुलिस थाना की टीम ने 2.120 ग्राम चिट्टे सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिब सिंह पुत्र स्व. गुरनाम सिंह निवासी ज्वाहर मार्कीट नजदीक लक्ष्मीनारायण मंदिर संजौली शिमला के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने तीनों मामलों की पुष्टि की है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!