Bilaspur: 2 मामलों में चिट्टे सहित 5 गिरफ्तार, पंजाब से धारा मुख्य सप्लायर

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 04:15 PM

5 arrested with  chitta  in 2 cases main supplier linked to punjab

बिलासपुर पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 28.40 ग्राम चिट्टे की बरामदगी की है। इन मामलों में बिलासपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है व पंजाब में दबिश देकर एक चिट्टा सप्लायर को भी धर-दबोचा है।

बिलासपुर (विशाल):बिलासपुर पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 28.40 ग्राम चिट्टे की बरामदगी की है। इन मामलों में बिलासपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है व पंजाब में दबिश देकर एक चिट्टा सप्लायर को भी धर-दबोचा है। वहीं 4 दिन पूर्व दर्ज चिट्टा तस्करी के एक अन्य मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में बिलासपुर पुलिस के विशेष अंवेषण दल ने स्वारघाट थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 21.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें से एक सदर उपमंडल के बैरी-रजादियां क्षेत्र के गांधी-रोपा गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा युवक कंदरौर क्षेत्र के दली गांव का निवासी है। इस मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने डिजिटल एवं इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर चिट्टे के मुख्य सप्लायर की पहचान भी कर ली जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने पंजाब राज्य के गांव गंगूवाल-आनंदपुर साहिब में दबिश देकर उसे भी दबोच लिया।

पुलिस ने इस मामले में स्वारघाट पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया है व पुलिस मादक पदार्थ तस्करी नैटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी गहनता से जांच कर रही है। वहीं दूसरे मामले में भराड़ी थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान 32 वर्षीय एक युवक से 7.28 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी युवक टकरेहड़ा-बरोटा गांव निवासी है। इस मामले में पुलिस ने भराड़ी थाना में केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गत 16 जुलाई को चिट्टे के साथ पकड़े गए सुईं-सुरहाड़ निवासी युवक व खरड़-पंजाब से दबोचे गए उसके सप्लायर से हुई पूछताछ के दौरान चिट्टा तस्करी से जुड़े एक अन्य 28 वर्षीय युवक का भी नाम सामने आया।

उक्त युवक सुरहाड़ गांव का ही निवासी है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह युवक भी पंजाब से चिट्टा मंगवाकर बिलासपुर सदर के क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि बिलासपुर पुलिस जिला में नशा तस्करी एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्ती से विशेष अभियान चला रही है। नशा तस्करों से उनके सप्लायरों तक पहुंचने में भी पुलिस को सफलता मिल रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!