2 बाइकों की टक्कर में 4 घायल

Edited By kirti, Updated: 03 Nov, 2018 05:03 PM

4 injured in collision of 2 bikes

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव नसवाल में शुक्रवार को 2 मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में 4 लोग  घायल हो गए। डिप्टी एस.पी. साहिल अरोड़ा ने बताया कि प्रदीप कुमार पुत्र सुरमी राम निवासी भपू अपने घर से बाइक पर सवार ...

इंदौरा : पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव नसवाल में शुक्रवार को 2 मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में 4 लोग  घायल हो गए। डिप्टी एस.पी. साहिल अरोड़ा ने बताया कि प्रदीप कुमार पुत्र सुरमी राम निवासी भपू अपने घर से बाइक पर सवार होकर कंडवाल बैरियर पर ड्यूटी के लिए जा रहा था, जैसे ही वह नसवाल गांव के पास पहुंचा तो डमटाल की ओर से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (नं.एच.पी. 38 डी. 1462) पर सवार होकर 3 लड़के इंदौरा कालेज में पढ़ने आ रहे थे, जिन्होंने अपनी दिशा में जा रहे मोटरसाइकिल सवार प्रदीप कुमार को टक्कर मार दी।

जिसके चलते चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने के अपराध में चालक अभिषेक पुत्र जोगिंद्र मसीह गांव सीरत थाना इंदौरा के खिलाफ  मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!