Himachal: कुल्लू, मंडी और बिलासपुर में शराब ठेकों की होगी ई-नीलामी, जारी हुआ शैड्यूल

Edited By Vijay, Updated: 04 Nov, 2026 05:18 PM

e auction of liquor shops

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के शेष कार्यकाल के लिए कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जिलों में खुदरा शराब के ठेकों और यूनिट्स के पुनराबंटन के लिए ई-ऑक्शन की प्रक्रिया घोषित कर दी गई है।

शिमला (संतोष): राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के शेष कार्यकाल के लिए कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जिलों में खुदरा शराब के ठेकों और यूनिट्स के पुनराबंटन के लिए ई-ऑक्शन की प्रक्रिया घोषित कर दी गई है। यह पूरी नीलामी प्रक्रिया 5 नवम्बर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जिला कुल्लू के लिए प्रकाशन समय सुबह 8.30 बजे, आवेदन जमा करने की अवधि सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक, दस्तावेज छंटनी दोपहर 2.15 से 3.45 बजे तक और ऑक्शन का समय दोपहर बाद 4 से शाम 5 बजे तक रहेगा। 

जिला मंडी और बिलासपुर के लिए प्रकाशन समय सुबह 10.30 बजे, आवेदन जमा करने की अवधि सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, दस्तावेज छंटनी दोपहर 3.15 से शाम 4.15 बजे तक तथा ऑक्शन का समय शाम 4.30 से 5.30 बजे तक होगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रतिभागी आबकारी विभाग की आधिकारिक वैबसाइट या सीधे लिंक के जरिए जुड़ सकते हैं। नीलामी से जुड़े सभी नियम, शर्तें और आबकारी नीति 2026-27 विभाग की वैबसाइट पर उपलब्ध हैं। बोली लगाने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!