Bilaspur: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 180 पेटी बीयर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 14 Aug, 2026 07:20 PM

3 smugglers arrested with 180 boxes of beer

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना सदर की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध बीयर की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना सदर की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध बीयर की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वाहन और बीयर को कब्जे में लेकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी कर गुजरने वाले वाहनों की रूटीन जांच कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध पिकअप वाहन (HP 69-7109) को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर से बीयर की 180 पेटियां बरामद हुईं। इतनी बड़ी मात्रा में बीयर मिलने पर पुलिस ने वाहन चालक से इसके परिवहन से संबंधित परमिट और वैध दस्तावेज मांगे। जब चालक मौके पर कोई भी कागजात पेश करने में नाकाम रहा तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पिकअप चालक रोहित कौंडल निवासी मंडी माणवां और उसके साथ बैठे गुरप्रीत सिंह व सुमित कुमार निवासी गांव मंडी माणवां, डाकघर कोठीपुरा, तहसील सदर व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बीयर की खेप और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है तथा आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि बिना परमिट के बीयर की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस जगह सप्लाई किया जाना था। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सदर थाना पुलिस ने अवैध बीयर के साथ 3 लोगों को पकड़ा है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और शराब माफिया के नैटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!