नाबालिग लड़की का अपहरण कर करवा दी शादी, 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2021 11:47 PM

3 arrested in kidnapping case

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि एक 15 वर्षीय लड़की 6 मई को घर से लापता हो गई थी। इस मामले की शिकायत नाबालिग लड़की की माता ने पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज करवाई गई थी।

घुमारवीं (कुलवंत): पुलिस थाना घुमारवीं के तहत हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि एक 15 वर्षीय लड़की 6 मई को घर से लापता हो गई थी। इस मामले की शिकायत नाबालिग लड़की की माता ने पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी नाबालिग बेटी दोपहर बाद घर से अचानक गायब हो गई है। बीते कल लड़की की मां ने अपनी बेटी से बात की तो पता चला कि उसकी जान खतरे में है, तब जाकर लड़की की माता ने पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने चंद्रकांता निवासी गांव झंडूता, सुशील घुमारवीं तथा पुष्पा चोलथरा सरकाघाट जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार झंडूता की रहने वाली चंद्रकांता नाबालिग लड़की को पहले से जानती थी। मामले की आरोपी महिला पुष्पा ने चंद्रकांता से संपर्क साधा। उसे बताया गया कि सरकाघाट का एक व्यक्ति, जिसकी आयु 31 वर्ष है, उसके लिए लड़की ढूंढो ताकि उसकी शादी हो सके। चंद्रकांता तथा सुशील ने मिलकर इस लड़की को बहला-फुसलाकर यहां से भगाने की योजना बनाई। इन तीनों आरोपियों ने इस लड़की को सरकाघाट पहुंचाया, जहां पर उसकी शादी 31 वर्षीय व्यक्ति के साथ करवा दी गई।

घुमारवीं पुलिस की टीम ने सरकाघाट में दबिश दी। पुलिस ने नाबालिग लड़की को वहां से बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़कीकी दास्तां सुनी और उसके बाद मामले के तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति के साथ इस नाबालिग लड़की की शादी की गई थी, उसे बताया गया था कि यह लड़की 18 साल से ऊपर की है। इस मामले में तीनों दलालों ने मोटी रकम हासिल की थी।

डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि इस मामले की शिकायत बीते कल पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज हुई थी। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए पुलिस की एक टीम का गठन कर दिया गया था। पुलिस की टीम ने बीती रात मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!