भुंतर में कार से 272 ग्राम चरस बरामद, हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2023 08:00 PM

2 youth of haryana arrested with hashish

पुलिस ने बड़ा भुईन के पास हरियाणा के 2 युवकों को 272 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है तथा आरोपियों की कार भी कब्जे में ले ली।

भुंतर (ब्यूरो): पुलिस ने बड़ा भुईन के पास हरियाणा के 2 युवकों को 272 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है तथा आरोपियों की कार भी कब्जे में ले ली। पुलिस के अनुसार बड़ा भुईन में फोरलेन पर हरियाणा की एक कार को चैकिंग के लिए रोका गया तो कार में चरस बरामद हुई जोकि तोलने पर 272 ग्राम पाई गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लोकेश पुत्र जय प्रकाश निवासी भटगांव सोनीपत हरियाणा और कुलदीप पुत्र सुरेंद्र निवासी हाऊस नंबर 574 मोहल्ला जमालपुरा सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी भुंतर से मंडी की तरफ जा रहे थे। एसपी साक्षी वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!