Himachal: अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं को ठगने की साजिश नाकाम! हरियाणा के 2 दलाल पुलिस हिरासत में

Edited By Vijay, Updated: 07 Aug, 2026 11:40 PM

2 brokers who cheated youth in agniveer recruitment rally in police custody

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में देश सेवा का जज्बा लेकर आए युवाओं को ठगने का मामला सामने आया है। मिलिट्री इंटेलिजेंसऔर धर्मशाला पुलिस ने एक संयुक्त और गुप्त कार्रवाई करते हुए सेना में भर्ती करवाने का झूठा झांसा देने वाले...

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में देश सेवा का जज्बा लेकर आए युवाओं को ठगने का मामला सामने आया है। मिलिट्री इंटेलिजेंसऔर धर्मशाला पुलिस ने एक संयुक्त और गुप्त कार्रवाई करते हुए सेना में भर्ती करवाने का झूठा झांसा देने वाले 2 कथित दलालों को हिरासत में लिया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इन आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही हैं ताकि इस ठगी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा सके।

खुफिया एजेंसियों को मिला था गुप्त इनपुट 
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों को एक गुप्त इनपुट मिला था कि धर्मशाला में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के आसपास कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। ये लोग भोले-भाले युवाओं को पैसे लेकर सेना में भर्ती करवाने का झूठा दावा कर रहे हैं। इस गंभीर सूचना के मिलते ही मिलिट्री इंटेलिजेंस और धर्मशाला पुलिस ने तुरंत एक जॉइंट टीम बनाई और पूरी योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

हरियाणा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान हरियाणा राज्य के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपी हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अपराना, डाकघर मुनक के निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि ये दोनों दलाल भर्ती प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का दिखावा कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम ऐंठने की फिराक में थे। इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुट गई हैं कि इस कबूतरबाजी के पूरे नेटवर्क में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं, और क्या इन्होंने अब तक किसी युवा को अपना शिकार बनाकर पैसे ऐंठे हैं या नहीं।

सेना और पुलिस की सख्त अपील, दलालों से रहें सावधान
इस घटना के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस प्रशासन ने रैली में आ रहे सभी युवाओं और उनके अभिभावकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, कम्प्यूटरीकृत और योग्यता पर आधारित होती है। इसमें किसी भी प्रकार की सिफारिश, जुगाड़ या धनराशि का कोई स्थान नहीं है। प्रशासन ने अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति भर्ती करवाने के नाम पर पैसे मांगता है या कोई प्रलोभन देता है, तो उसके झांसे में बिल्कुल न आएं और तुरंत इसकी सूचना पुलिस या संबंधित सैन्य अधिकारियों को दें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!