कुल्लू व मनाली घूमने आए 2 पर्यटकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Edited By Vijay, Updated: 17 Jan, 2023 09:56 PM

2 tourists died under suspicious circumstances

कुल्लू जिला में 2 पर्यटकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कानपुर उत्तर प्रदेश का युवक अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था।

कुल्लू/कसोल (ब्यूरो): कुल्लू जिला में 2 पर्यटकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कानपुर उत्तर प्रदेश का युवक अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। इस दौरान उसकी बरशैणी में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब उसके साथी उसे अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन सेठी (25) पुत्र मनीष कुमार सेठी निवासी कौशल पुरी कानपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। 

दूसरे मामले में मनाली के एक होटल में तमिलनाडु के पर्यटक को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश (48) पुत्र पेरुमल निवासी मिठू पल्यालम गली कांचीपुरम तमिलनाडु के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!