69 ग्राम हैरोइन के साथ हरियाणा के 2 सप्लायर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2021 11:00 PM

2 haryana suppliers arrested with heroin

पुलिस ने 55 ग्राम हैरोइन बरामदगी के मामले में छानबीन के बाद हरियाणा के 2 युवकों को 69 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गत दिवस पकड़े गए आरोपियों को भी इन्होंने ही 55 ग्राम हैरोइन बेची थी।

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने 55 ग्राम हैरोइन बरामदगी के मामले में छानबीन के बाद हरियाणा के 2 युवकों को 69 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गत दिवस पकड़े गए आरोपियों को भी इन्होंने ही 55 ग्राम हैरोइन बेची थी। पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद हरियाणा के दोनों आरोपियों को पकड़ा तो उनके कब्जे से 69 ग्राम हैरोइन मिली। इन दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस कार में ये दोनों हरियाणा से हैरोइन लेकर आए थे उस कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार राठी और हेमंत निवासी गुडग़ांव (हरियाणा) के रूप में हुई है। एसपी गौरव सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!