Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2021 07:50 PM

कांगड़ा जिला में वीरवार को काेरोना के 75 नए मरीज सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती सराह स्थित टोंग हाई स्कूल में 9 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में वीरवार को काेरोना के 75 नए मरीज सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती सराह स्थित टोंग हाई स्कूल में 9 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में इस स्कूल के होस्टल में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव आया था, जिसके बाद वीरवार को 9 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं। इतना ही नहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनियारा तथा खुंडियां में भी 1-1 स्टाफ मैंबर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा ज्वालामुखी के अमडोली में 11 माह का बच्चा, खुंडियां छौंट में 5, सुकाहार व दरंग में 3-3 तथा नागनी मूंढी व नैहरनपुरखर में 2-2 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
वहीं कोरोना से मटौर में होम आइसोलेशन में 77 वर्षीय व्यक्ति तथा सेरी घेरा के 88 वर्षीय व्यक्ति की टांडा मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल शिफ्ट करने के दौरान मौत हो गई। सीएमओ कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिले में 49,958 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, जिनमें से 48,317 स्वस्थ हुए तथा 1114 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 523 हो गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here