बिलासपुर में 12 और कुल्लू में 5 नए कोरोना केस

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Aug, 2020 06:50 PM

12 new corona cases in bilaspur and 5 in kullu

प्रदेश में दोपहर तक 27 कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद शाम को प्रदेश के बिलासपुर में 12 और कुल्लू में 5 नए केस सामने आए हैं। बिलासपुर में जो नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं

बिलासपुर : प्रदेश में दोपहर तक 27 कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद शाम को प्रदेश के बिलासपुर में 12 और कुल्लू में 5 नए केस सामने आए हैं। बिलासपुर में जो नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं उनमें से 10 एम्स निर्माणाधीन हॉस्पिटल कोठीपुरा से संबंधित है। इन सभी को कोठीपुरा में एम्स साइट में क्वारंटाइन किया गया था। वहीं एक 11 महीने के बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह होम क्वारंटाइन था। वहीं एक हाउंसगि बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला एक 48 वर्षीय पुरूष भी संक्रमित पाया गया है।

दूसरी ओर कुल्लू जिला में भी पांच लोग संक्रमित पाए गए है। इनमें एक 46 साल का पुरुष जिसने शालीमार गाँव दिल्ली से यात्रा की थी और 7 तारीख को कुल्लू पहुँचा, वह आईक्यू के तहत था। 33 साल के पुरुष ने 30 जुलाई को दिल्ली से खुद की कार से यात्रा की और बीआरओ मनाली में प्रवास किया। 31 साल के पुरुष ने 30 जुलाई को झुंझुनू राजस्थान से अपनी कार से यात्रा की और वर्तमान में बीआरओ मनाली में प्रवास किया। 31 साल के पुरुष ने 30 जुलाई को सीकर राजस्थान से यात्रा की और बी आर ओ मनाली में रहने का दावा किया। 28 साल के पुरुष ने 30 जुलाई को डोसा राजस्थान से यात्रा की और बीआरओ मनाली में रहने का दावा किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!