कुल्लू में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर...चालक की मौके पर मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Jul, 2026 06:45 PM

tractor overturns in kullu driver dies

Kullu Road Accident : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के...

Kullu Road Accident : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के भुंतर स्थित रेरी रोड पर हुआ। मृतक चालक की पहचान लोअर बजौरा निवासी पवन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के असली कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!