बिलासपुर की होनहार बेटी ने पहले ही प्रयास में पास की HP SET परीक्षा, युवाओं के लिए बनी मिसाल

Edited By Vijay, Updated: 30 Jul, 2026 12:21 PM

gauri cleared the hp set exam on her first attempt

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की होनहार बेटी गौरी ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (एचपी सैट-2026) में शानदार सफलता हासिल की है।

बिलासपुर/घुमारवीं (केशव): बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की होनहार बेटी गौरी ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (एचपी सैट-2026) में शानदार सफलता हासिल की है। गौरी ने लाइफ साइंस (जीव विज्ञान) विषय में अपने पहले ही प्रयास में यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक प्राध्यापक (असिस्टैंट प्रोफैसर) बनने की पात्रता हासिल कर ली है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरी घुमारवीं तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कंज्याण व डाकघर कोट की निवासी हैं। उनके पिता का नाम जोगिंदर कुमार और माता का नाम सरोज कुमारी है। बेटी द्वारा पहले ही प्रयास में इतनी बड़ी परीक्षा पास करने पर परिवार में खुशी और जश्न का माहौल है। परिजनों ने गौरी की इस कामयाबी का पूरा श्रेय उसकी निरंतर मेहनत, कठोर अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण को दिया है।

गौरी की इस शानदार उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है। वहीं क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने गौरी व उनके परिवार को ढेरों बधाइयां दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!