Chamba Car Accident: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर भावुक हुईं सांसद कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2026 03:00 PM

kangana ranaut expressed grief over death of 5 people in

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के समीप लाहड़ में हुए एक भीषण कार हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

चम्बा/मंडी: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के समीप लाहड़ में हुए एक भीषण कार हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हुए सभी पांचों मृतक मंडी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैहरा के निवासी थे। एक ही झटके में पूरे परिवार के खत्म हो जाने से गैहरा पंचायत सहित पूरे भरमौर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

वहीं मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने इस घटना पर गहरी संवेदनाएं और दुख व्यक्त किया है।  उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट सांझा करते हुए लिखा कि "पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के समीप लाहड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मंडी लोकसभा क्षेत्र के भरमौर विधानसभा के ग्राम पंचायत गैहरा निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!