कुल्लू के मणिकर्ण में 16.09 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2024 10:14 PM

youth of punjab arrested with heroin

एएनटीएफ की टीम ने जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में एक युवक को चिट्टे के साथ दबोचा है। डीएसपी एएनटीएफ कुल्लू हेमराज ने बताया कि एएनटीएफ की टीम में एचसी विजय, एचएचसी नितेश, कांस्टेबल अतुल और दिनेश गिर ने चौहकी डोडनी के पास नाकाबंदी की हुई थी।

कुल्लू (संजीव जैन): एएनटीएफ की टीम ने जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में एक युवक को चिट्टे के साथ दबोचा है। डीएसपी एएनटीएफ कुल्लू हेमराज ने बताया कि एएनटीएफ की टीम में एचसी विजय, एचएचसी नितेश, कांस्टेबल अतुल और दिनेश गिर ने चौहकी डोडनी के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक युवक के कब्जे से 16.09 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन कुल्लू जिला में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान शुभम सिंह (31) पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव डुगरी बसंत एवेन्यू लुधियाना पंजाब के तौर पर हुई है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!