चिंतपूर्णी के निजी होटल में युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2022 04:56 PM

youth committed suicide

शनिवार रात को चिंतपूर्णी के एक निजी होटल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। एसएचओ रोहिणी ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बिहार के एक 22 वर्षीय युवक जोकि उसी होटल में काम करता है, उसने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।

चिंतपूर्णी (राजन): शनिवार रात को चिंतपूर्णी के एक निजी होटल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। एसएचओ रोहिणी ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बिहार के एक 22 वर्षीय युवक जोकि उसी होटल में काम करता है, उसने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंची जहां पर युवक को होटल मालिक और होटल में काम करने वाले दूसरे वर्कर्ज द्वारा पहुंचाया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

एसएचओ के अनुसार पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की,  जिसमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं पाया गया। युवक पैसों को लेकर पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था ऐसा जांच में पता चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजन जो बिहार में रहते हैं, उनसे फोन पर बात हो गई है। वह जल्द ही चिंतपूर्णी पहुंचेंगे तब शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!