घास लेने गया व्यक्ति अचानक हुआ लापता, अब इस हालत में मिला शव...इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Sep, 2026 12:40 PM

bilaspur  body of missing person recovered

जिला बिलासपुर के पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव पडयालग से लापता हुए व्यक्ति का शव सोमवार को रोहल खडु से बरामद हुआ। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Bilaspur News : जिला बिलासपुर के पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव पडयालग से लापता हुए व्यक्ति का शव सोमवार को रोहल खडु से बरामद हुआ। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नंदलाल (60) पुत्र गजण राम गांव मिहाड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदलाल रविवार शाम को घास लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिला। इसकी सूचना उन्होंने भराड़ी पुलिस को दी थी। सोमवार को लापता का शव रोहल खाडु में चैक डैम में मिलने की सूचना पर भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!