Mandi: ब्यास नदी में गिरी पिकअप के चालक का कांडापत्तन में मिला शव

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Sep, 2026 09:40 PM

mandi body recovered

मंडी-कुल्लू एनएच पर 6 मील पंडोह के पास ब्यास नदी में गिरी पिकअप के लापता चालक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है।

मंडी (रजनीश): मंडी-कुल्लू एनएच पर 6 मील पंडोह के पास ब्यास नदी में गिरी पिकअप के लापता चालक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को सब्जी से लदी यह यह जीप अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी थी। इसके बाद पुलिस ने पिकअप को तो बरामद कर लिया था, लेकिन चालक का कोई सुराग नहीं लगा था। सर्च ऑप्रेशन के दौरान पिकअप पंडोह बांध के भीतर सिल्ट में फंसी पाई गई थी।

बचाव अभियान के बीच वीरवार को चालक रमेश चंद का शव पुलिस थाना धर्मपुर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कांडापत्तन के पास ब्यास नदी से बरामद किया गया। मृतक चालक की पहचान रमेश चंद निवासी गांव लगसाल डाकघर राहला तहसील औट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कालेज नेरचौक भेजा गया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी जांच व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!