Edited By Vijay, Updated: 23 Jun, 2022 09:35 PM
मध्य प्रदेश के एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उक्त प्रवासी मानसिक रूप से परेशान था। कंडवाल पुलिस के अनुसार उक्त 22 वर्षीय युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 20 तारीख को उसने लखनपुर में जहां वह मेहनत-मजदूरी करता था,...
कांगड़ा (कालड़ा): मध्य प्रदेश के एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उक्त प्रवासी मानसिक रूप से परेशान था। कंडवाल पुलिस के अनुसार उक्त 22 वर्षीय युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 20 तारीख को उसने लखनपुर में जहां वह मेहनत-मजदूरी करता था, किराए के मकान में खुद को फंदा लगा लिया। इसके बाद परिजनों ने इसे जब फंदे पर लटका देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। वे तुरंत उसे उपचार के लिए पहले नूरपुर अस्पताल ले आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर किया गया। वीरवार को इस युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here