Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Oct, 2026 01:58 PM

विधानसभा क्षेत्र आनी के अंतर्गत वीरवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 में फडेलनाला स्लाइडिंग प्वाइंट के पास एक गाड़ी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
Kullu Road Accident : विधानसभा क्षेत्र आनी के अंतर्गत वीरवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 में फडेलनाला स्लाइडिंग प्वाइंट के पास एक गाड़ी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आनी में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिरी। इस दुर्घटना में वाहन सवार चालक तेजेंद्र राणा (21), पुत्र निहाल चंद निवासी गांव व डाकघर खनाग तहसील आनी जिला कुल्लू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में इसके अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्त्ति सवार नहीं था।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के वाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें