दर्दनाक हादसा, निजी बस की चपेट में आने से युवक की मौत...2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Oct, 2026 02:26 PM

youth dies after being hit by a bus in kangra

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Kangra Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के गगल-मांझी पुल के पास हुआ। मृतक की पहचान रछियालू निवासी संदीप कुमार (40 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निजी बस चामुंडा से जसूर की ओर जा रही थी, तभी बस ने गगल-मांझी पुल के समीप मोड़ काट रहे स्कूटी चालक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और खूब हंगामा किया, जिसके कारण हाईवे पर जाम लग गया। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को शांत किया। सड़क पर लगे जाम को देखते हुए पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर पठानकोट की तरफ से आने वाले वाहनों को सनौरा से बाया बद्दी-ढुगयारी मार्ग की ओर भेजा। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!