Edited By Swati Sharma, Updated: 26 May, 2026 10:53 AM

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सोलधा पंचायत क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सोलधा पंचायत क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
भाई के साथ किराए के कमरे में रहता था युवक
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 24 वर्षीय कर्ण पुत्र रमेश कुमार, निवासी नगाबाड़ी (नूरपुर) के रूप में हुई है। कर्ण अपने बड़े भाई अरुण के साथ सोलधा में किराए के कमरे में रहता था। दोनों भाई इलाके में ही मिस्त्री का काम कर अपना गुजारा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को काम से लौटने के बाद दोनों भाइयों ने खाना खाया। इसके बाद कर्ण सोने के लिए मकान के लेंटर (छत) पर चला गया। वहीं, सोमवार को जब मकान मालिक अश्विनी कुमार की नजर बाहर पड़ी, तो उन्होंने कर्ण को पेड़ से लटका हुआ देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद कोटला पुलिस को सूचना दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की मौत के कारणों की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें