Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2026 05:23 PM

कांगड़ा जिला के विद्युत उपमंडल शाहपुर के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी अलर्ट है। आगामी 15 जुलाई को क्षेत्र के कई इलाकों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला के विद्युत उपमंडल शाहपुर के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी अलर्ट है। आगामी 15 जुलाई को क्षेत्र के कई इलाकों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा 11 केवी कोटला फीडर की मुरम्मत और लाइनों के उचित रखरखाव कार्य के चलते 15 जुलाई को सुबह 9 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक अथवा कार्य के पूरी तरह समाप्त होने तक बिजली बंद रखी जाएगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि इस पावर कट के कारण मुख्य रूप से शिक्षण संस्थानों और कई ग्रामीण इलाकों पर असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को ददरोली, सरकारी डिग्री काॅलेज, छतड़ी, सिहूआं, जलोड़ी, भरनौली, घटनालु चमडेरा, लोअर सिहूआं और केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित इसके साथ लगते अन्य सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग ने सुचारू बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे इस कार्य में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें