बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Jul, 2026 05:10 PM

kangra  ailing retired cisf sub inspector takes drastic step

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत कुकैना गांव के सेवानिवृत्त सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक (एसआई) ने सोमवार को अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत कुकैना गांव के सेवानिवृत्त सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक (एसआई) ने सोमवार को अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेंद्र पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीमारी की वजह से सुरेंद्र पाल खुद से तंग थे। घटना सोमवार को उस समय की है, जब उसकी पत्नी दूध लेने गई हुई थी। पत्नी जब वापस घर लौटी तो उसका पति खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पत्नी द्वारा शोर मचाए जाने पर गांव वासियों की मदद से उसे सिविल अस्पताल बैजनाथ लाया गया, लेकिन यहां उसकी मौत हो गई। शव काे टांडा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गांव वासियों के अनुसार, मृतक काफी धार्मिक प्रवृत्ति का था और घर में ही मंदिर भी बनवाया था।

थाना प्रभारी यादेश ठाकुर के अनुसार, मृतक सुरेंद्र कुमार (71) पूर्व में सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में सेवाएं दे चुका है और वर्तमान में पत्नी के साथ गांव में ही रह रहा था। पारिवारिक सदस्यों के बयान के मुताबिक, मृतक की पत्नी सोमवार सुबह जब दूध लेने गई हुई थी तभी उसने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। वह पिछले काफी समय से बीपी और शूगर से पीड़ित था और कुछ समय पहले उसका ऑप्रेशन भी हुआ था। मृतक का एक बेटा चंडीगढ़ और दूसरा बेटा दुबई में नौकरी करता है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अपनी इच्छा से जीवन समाप्त करने की बात लिखी है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!