चंबा में भयानक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार; एक युवक की मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 May, 2026 11:42 AM

young man dies in horrific road accident in chamba

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में...

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार

जानकारी के मुताबिक, हादसा भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांघी के समीप हुआ। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र जन्नत, निवासी उलेणी (चंबा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार (HP 48B-5540) जब जांघी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। सन्नाटे के बीच दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर पास के ग्रामीण सहम गए और तुरंत राहत कार्य के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल दुर्गम और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद खाई से दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल चालक बर्फों पुत्र बुधिया का उपचार जारी है।

परिजनों में मचा कोहराम

वहीं, इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक पवन कुमार के गांव उलेणी में मातम छा गया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!