Chamba: बड़ा भंगाल से रैस्क्यू किया बीमार युवक, खराब मौसम के चलते नहीं मिली हैलीकॉप्टर सेवा

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 06:17 PM

critically ill young man rescued from bara bhangal helicopter unavailable due t

चम्बा जिले से सटे जिला कांगड़ा के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के गंभीर बीमार एक युवक को उपचार के लिए मैडीकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।

भरमौर (उत्तम): चम्बा जिले से सटे जिला कांगड़ा के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के गंभीर बीमार एक युवक को उपचार के लिए मैडीकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। डीसी कांगड़ा के माध्यम से एडीएम भरमौर विकास शर्मा को सूचना प्राप्त हुई। मरीज की गंभीर स्थिति एवं प्रतिकूल मौसम के कारण हैलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध न होने से तत्काल वैकल्पिक रैस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। पर्वतारोहण अनुदेशक पंकज महंत के नेतृत्व में 13 सदस्यीय विशेष पर्वतारोहण (रैस्क्यू) दल का गठन किया गया। दल भरमौर से बड़ा भंगाल के लिए रवाना हुआ।

अत्यंत दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण पर्वतीय मार्गों को पार करते हुए टीम उसी रात्रि मरीज तक पहुंची। इसके बाद मरीज को स्ट्रैचर के माध्यम से सुरक्षित निकालकर पैदल रैस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। लगातार कई घंटों तक विषम मौसम, दुर्गम भू-भाग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए रैस्क्यू दल 11 बजे मरीज को सुरक्षित धराड़ी तक लेकर पहुंचा। धराड़ी में पहले ही तैनात एम्बुलैंस के माध्यम से मरीज को तत्काल पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!