कांगड़ा में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ...इलाज के दौरान तोड़ा दम; परिजनों में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 May, 2026 11:51 AM

woman dies after consuming poisonous substance in kangra

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 53 वर्षीय महिला की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण मौत हो गई है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि सिविल अस्पताल बैजनाथ से पुलिस को...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 53 वर्षीय महिला की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण मौत हो गई है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, सिविल अस्पताल बैजनाथ से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बयान देने के लिए 'अयोग्य' घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर हालत में पहले सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया था, लेकिन वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

वहीं, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति सुशील कुमार के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस मामले की नियमानुसार जांच आगे बढ़ाएगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!