Weather Update : मैदानी इलाकों में होने लगा गर्मी का एहसास, बिलासपुर में 30 डिग्री पहुंचा तापमान

Edited By Vijay, Updated: 16 Feb, 2023 10:06 PM

weather update

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में फरवरी माह के बीच ही गर्मी का एहसास होने लगा है। मनाली में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री व धर्मशाला में 26 डिग्री पहुंच गया है। 15 फरवरी तक कभी इतना तापमान नहीं पहुंचा है।

शिमला/मनाली (राजेश/ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में फरवरी माह के बीच ही गर्मी का एहसास होने लगा है। मनाली में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री व धर्मशाला में 26 डिग्री पहुंच गया है। 15 फरवरी तक कभी इतना तापमान नहीं पहुंचा है। वीरवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया है। यह सामान्य से 8.3 डिग्री अधिक है। ऊना का पारा 29 डिग्री, कांगड़ा का 26.8 डिग्री, शिमला का 20.2 डिग्री, सुंदरनगर का 28.3 डिग्री, भुंतर 25.5 डिग्री, मनाली 17.4 डिग्री, मंडी 28.6 डिग्री, चम्बा 26.6 डिग्री और कसौली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अधिकतर शहरों के तापमान में बीते 4 दिनों के दौरान 12 डिग्री तक का उछाल आया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 19 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, ऐसे में तापमान में और भी बढ़ौतरी हो सकती है। 20 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है। 

सोलंगनाला के समीप हिमस्खलन
उधर, वीरवार को सोलंगनाला के समीप अटल टनल मार्ग पर दोपहर बाद अचानक पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ गया। जब हिमस्खलन हुआ तो सड़क पर कोई भी पर्यटक वाहन नहीं था अन्यथा भारी नुक्सान हो सकता था। इससे लगभग आधा घंटा मार्ग बंद रहा। आधे घंटे के भीतर ही बीआरओ ने सड़क बहाल कर ट्रैफिक सुचारू कर दी। पुलिस ने बुधवार से ही पर्यटकों को टनल तक जाने की अनुमति दी है। वहीं मनाली थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने पर्यटकों से आग्रह किया कि जान जोखिम में न डालें। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!