फतेहपुर से चोरी वाहन को बिलासपुर से किया बरामद, 3 गिरफ्तार

Edited By prashant sharma, Updated: 22 Nov, 2021 11:53 AM

vehicle stolen from fatehpur recovered from bilaspur 3 arrested

जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती फतेहपुर से चोरी ऑटो को सदर थाना धर्मशाला की टीम ने बिलासपुर जिला से बरामद कर लिया है। पुलिस ने ऑटो चोरी करने के आरोप में बिलासपुर जिला से सबंधित 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

धर्मशाला (तनुज) : जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती फतेहपुर से चोरी ऑटो को सदर थाना धर्मशाला की टीम ने बिलासपुर जिला से बरामद कर लिया है। पुलिस ने ऑटो चोरी करने के आरोप में बिलासपुर जिला से सबंधित 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सदर थाना धर्मशाला के एस.एच.ओ. राजेश कुमार ने बताया कि लक्की कपूर निवासी फतेहपुर ने मामला दर्ज करवाया था कि उसने अपने ऑटो को घर के बाहर खड़ा किया था। रात के अंधेरे में चोर उड़ा ले गए। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम मामले की छानबीन में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम को सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगालेने के दौरान चोरी हुए वाहन का सुराग मिला। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए धरवाड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर से चोरी हुए ऑटो को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार, नागेश्वर महाजन व वीरेंद्र कुमार निवासी जिला बिलासपुर से संबंधित हैं। इतना ही नहीं आरोपियों से पुलिस ने एक सूमो कार को भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!