Mandi: सरकाघाट में ड्राइविंग टैस्ट और वाहन पासिंग का शैड्यूल जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये नियम

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2026 02:39 PM

vehicle passing on 18th june and driving test on 19th

मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट के वाहन मालिकों और नया ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) मंडी द्वारा जारी किए गए शैड्यूल के अनुसार सरकाघाट में जून माह के लिए वाहनों की पासिंग और...

सरकाघाट (महाजन): मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट के वाहन मालिकों और नया ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) मंडी द्वारा जारी किए गए शैड्यूल के अनुसार सरकाघाट में जून माह के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी व एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून को वाहनों की पासिंग और फिटनैस का निरीक्षण किया जाएगा। इसके ठीक अगले दिन यानी 19 जून को ड्राइविंग लाइसैंस के आवेदकों के लिए ड्राइविंग टैस्ट आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों ही गतिविधियों का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के खेल मैदान में किया जाएगा।

आरएलए सरकाघाट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी वाहन स्वामियों और लाइसैंस आवेदकों को इस निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि वाहन पासिंग, फिटनैस निरीक्षण और ड्राइविंग टैस्ट की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। उन्होंने सभी आवेदकों से विशेष आग्रह किया है कि वे अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले ही आयोजन स्थल पर पहुंच जाएं। इससे शुरूआती कागजी औपचारिकताएं बिना किसी जल्दबाजी के समय पर पूरी की जा सकेंगी और प्रक्रिया में देरी नहीं होगी।

इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। एसडीएम राजेन्द्र कुमार गौतम ने स्पष्ट किया कि वाहन पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट के दौरान सभी अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा तय किए गए नियमों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। इसके साथ ही, आवेदकों को हिदायत दी गई है कि वे अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज, एक वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) और वाहन से जुड़े अन्य संबंधित कागजात अनिवार्य रूप से लेकर आएं। ऐसा न करने पर प्रक्रिया के दौरान आवेदकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है या वे टैस्ट से वंचित भी हो सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!