Himachal: सिरमौर में लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

Edited By Vijay, Updated: 05 May, 2026 06:29 PM

uncontested panchayat

जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे और आपसी एकता का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। जिले में सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने का सिलसिला जारी है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की टटियाना पंचायत के बाद अब पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत...

सराहां: जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे और आपसी एकता का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। जिले में सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने का सिलसिला जारी है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की टटियाना पंचायत के बाद अब पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया को भी ग्रामीणों ने आपसी सहमति से निर्विरोध चुन लिया है।

ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में ग्रामीणों ने राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर एकजुटता का परिचय दिया। यह बैठक पूर्व प्रधान गीता देवी, पूर्व उपप्रधान नरेंद्र सिंह और पूर्व उपप्रधान संदीप चौहान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पंचायत के सभी वार्डों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विचार-विमर्श के बाद सभी ने एक स्वर में पंचायत कार्यकारिणी का चयन किया।

बैठक में सर्वसम्मति से सुमन कुमारी को प्रधान और सुरजीत सिंह को उपप्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त वार्ड सदस्यों का चयन भी निर्विरोध हुआ, जिसमें रीता देवी (चेवला बकानग), रविंदर (दाड़ो-1), रोहित (दाड़ो-2), राधा देवी (थाना कावड़ी) और सुनीता देवी (सोहला) को वार्ड प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया। पंचायत के सुभाष ठाकुर ने बताया कि पूरे गांव ने बिना किसी विवाद के वार्ड सदस्य से लेकर प्रधान तक का चयन सर्वसम्मति से किया है। इस बाबत जल्द ही खंड विकास अधिकारी पच्छाद को औपचारिक सूचना भेज दी जाएगी।

गौरतलब है कि जनवरी 2021 के पंचायत चुनावों में भी सिरमौर जिला की 33 पंचायतें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई थीं, जो कि क्षेत्र में एक मिसाल बनी थी। वर्तमान चुनावों में अब तक जिला सिरमौर में टटियाना और दाड़ो देवरिया पंचायतें निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। वहीं, अन्य कई पंचायतों में भी सर्वसम्मति बनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। संभावना जताई जा रही है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक कई अन्य पंचायतें भी निर्विरोध चुनी जा सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!