गोबिंदसागर झील में मिला शव, 24 अप्रैल से था लापता

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Apr, 2022 05:16 PM

una gobindsagar dead body recovered

कुटलैहड़ क्षेत्र के कोलका में गोबिंदसागर झील में एक व्यक्ति की लाश मिली। मंगलवार सुबह पानी में शव को देखकर पुलिस को सूचित किया गया और बाहर निकाला गया।

ऊना (विशाल): कुटलैहड़ क्षेत्र के कोलका में गोबिंदसागर झील में एक व्यक्ति की लाश मिली। मंगलवार सुबह पानी में शव को देखकर पुलिस को सूचित किया गया और बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान अघलोर निवासी रमेश चंद (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रमेश चंद 24 अप्रैल से लापता था और परिजनों ने 25 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करवाई थी। मंगलवार सुबह कोलका निवासी एक ग्रामीण पशु चराने गया तो उसने गोबिंदसागर झील में शव को देखा जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!