कांगड़ा में अलग-अलग स्थानों पर मिले 2 शव, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Sep, 2026 11:54 AM

two bodies found at different locations in kangra

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से दुखद खबर सामने आई है, जहां पर खड्ड व ट्रक से दो शव बरामद हुए हैं। पहले मामले में पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत कस्बा बडूखर दियोठी से होकर निकलती खड्ड के साथ लगती ढलान पर शुक्रवार को एक शव मिला।

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से दुखद खबर सामने आई है, जहां पर खड्ड व ट्रक से दो शव बरामद हुए हैं। पहले मामले में पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत कस्बा बडूखर दियोठी से होकर निकलती खड्ड के साथ लगती ढलान पर शुक्रवार को एक शव मिला।

जानकारी के अनुसार, बडूखर से 500 मीटर दूर खड्ड के किनारे सुबह किसी व्यक्ति द्वारा एक टहनी के साथ जमीन पर व्यक्ति के शव को लटकता पाया, जिस पर उसने स्थानीय पंचायत प्रधान को इस संबंध में जानकारी दी। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई व कई शंकाएं लोगों के मन में पनपने लगीं। इस बीच स्थानीय पंचायत प्रधान राघव पठानिया द्वारा पुलिस को जानकारी देने के बाद करीब 10 बजे पुलिस थाना इंदौरा की टीम मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में ले लिया। मृतक विनोद कुमार पुत्र चमन लाल मुकेरियां का रहने वाला बताया जा रहा है, जो पिछले लगभग 20 वर्ष से बडूखार में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। वहीं, मृतक के परिवार के सदस्य खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंच चुके थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर ले जाया गया है।

पहले से बीमार था सुखविंदर

दूसरे मामले में कांगड़ा के एक पार्किंग एरिया में खड़े एक ट्रक के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल एवं शव की स्थिति का जायजा लिया गया तथा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर मौजूद व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए, जिन्होंने वताया कि मृतक सुखविंदर सिंह (45) होशियारपुर, पहले से बीमार था तथा कल रात ट्रक में ही सो गया था। शुक्रवार सुबह फोन पर हुई बातचीत में मृतक ने अपनी तबीयत खराब होने की बात बताईं थी। प्रथम दृष्ट्या बीमारी के कारण उसकी मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में धारा 194 भारतीय सुरक्षा संहिता के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!