Una : जिला स्तरीय पिपलू मेला-2026 के सांस्कृतिक ऑडिशन शुरू, पहले दिन करीब 50 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Jun, 2026 05:30 PM

una cultural auditions for the district level piplu fair 2026 begin

Una News :  24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए गुरुवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन क्षेत्र के करीब 50 स्थानीय कलाकारों ने गायन, नृत्य...

Una News :  24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए गुरुवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन क्षेत्र के करीब 50 स्थानीय कलाकारों ने गायन, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

19 जून को भी जारी रहेगी ऑडिशन प्रक्रिया

मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया 19 जून को भी जारी रहेगी तथा इच्छुक कलाकार मौके पर भी आवेदन कर सकते हैं। नामी कलाकारों एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि 24 जून को पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म के साथ पिपलू मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। तीन दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं, स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों, डॉग शो तथा विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। 26 जून को आयोजित होने वाली स्टार नाइट मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें हिमाचली लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायकों की प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मेले के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलता है तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेकर इसकी गरिमा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!