Una: नशे के ​खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार सवार से 711 ग्राम चरस व 54 ग्राम अफीम बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Aug, 2026 04:52 PM

una charas opium

ऊना पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को स्पैशल इन्वैस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार सवार युवक को भारी मात्रा में चरस और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

अम्ब (अश्विनी): ऊना पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को स्पैशल इन्वैस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार सवार युवक को भारी मात्रा में चरस और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू ऊना के प्रभारी त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अम्ब चौक पर नाकाबंदी की।

टीम में कांस्टेबल रफीक मोहम्मद, कांस्टेबल जसवीर सिंह, कांस्टेबल रवि वेदी और कांस्टेबल राकेश शामिल थे। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 711 ग्राम चरस और 54 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अवतार सोनी (30) निवासी भंजाल के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था, साथ ही इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!