Una: बाइक सवार 2 युवक 3.462 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Nov, 2026 05:43 PM

chintpurni charas arrested

ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भरवाईं में बाइक सवार 2 युवकों को 3 किलो 462 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

चिंतपूर्णी: ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भरवाईं में बाइक सवार 2 युवकों को 3 किलो 462 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक डिजिटल इलैक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों की पहचान चंद्रमोहन शर्मा निवासी वार्ड नंबर-1 मरवाड़ी तहसील घनारी और राहुल भटोल निवासी बबेहड़ तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 31 अक्तूबर की देर रात एसआईयू ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भरवाईं स्थित शिव मंदिर के नजदीक नाकाबंदी कर बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बाइक चालक चंद्रमोहन शर्मा के पिट्ठू बैग से 3.462 किलोग्राम चरस और एक डिजिटल इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब बरामद चरस के स्रोत, सप्लाई चेन और नशा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है और एक फरार चल रहा है, जिसकी भी तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!