7.44 ग्राम चिट्टे समेत पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 11 Jun, 2022 05:05 PM

two youths of punjab including 7 44 village chitte arrested

जिला चम्बा की सीमा कटोरी बंगला के समीप कैरू पहाड़ में पुलिस दल को नाकाबंदी के दौरान चिट्टा पकडऩे में सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए दो लोगों को भी हिरास्त में ले लिया है। दोनों पंजाब से चम्बा की तरफ कार में सवार होकर आ रहे...

तुनुहट्टी (संजय): जिला चम्बा की सीमा कटोरी बंगला के समीप कैरू पहाड़ में  पुलिस दल को नाकाबंदी के दौरान चिट्टा पकडऩे में सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए दो लोगों को भी हिरास्त में ले लिया है। दोनों पंजाब से चम्बा की तरफ कार में सवार होकर आ रहे थे। शुक्रवार को जब पुलिस दल कैरु पहाड़ में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल प्रकिया को अंजाम दे रहा था तभी देर रात एक कार नंबर पी.बी02ईए - 5052 जोकि पंजाब से चम्बा की और जा रही थ।ी उक्त कार को जब जांच के लिए रोका तो कार में सवार दोनों लोग घबरा गए।

जिसके बाद पुलिस दल ने जब शक के आधार पर कार में सवार दोनों लोगों की तलाशी ली तो तो उनके कब्जे से 7.44 चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना चुवााड़ी में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर इलाके के बताएं जा रहे हैं। डी.एस.पी डल्हौजी विशाल वर्मा ने बताया कि दोनों लोगों को गिरफ्तार करके जांच की जा रही है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह चिट्टा कहां से लेकर आ रहे थे, ताकि इस मामले में जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी जा सके।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!