702 ग्राम चरस के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

Edited By prashant sharma, Updated: 22 Jan, 2021 10:18 AM

two youths from punjab arrested with 702 grams of charas

पुलिस ने सरसाड़ी के पास पंजाब के दो युवकों को 702 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जरी पुलिस चौकी की टीम ने दोनों को दबोचा। इनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश) : पुलिस ने सरसाड़ी के पास पंजाब के दो युवकों को 702 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जरी पुलिस चौकी की टीम ने दोनों को दबोचा। इनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार कानून व्यवस्था ड्यूटी पंचायती राज ईलैक्शन व गश्त के दौरान पुलिस टीम सरसाडी चौंग लिंक रोड पर गाहण वन के पास मौजूद थी। रात एक मोटर साईकल चौंग की तरफ से नीचे को आया। जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। जिन्होंने जैसे ही पुलिस पार्टी को देखा तो एकदम से मोटर साईकल को वापिस पीछे मोड़ा व पीछे भागने का प्रयास करने लगे। शक किसी अवैध वस्तु का होने पर दोनों व्यक्तियों को मोटर साईकिल सहित काबू किया गया। मोटर साईकिल नंबर  पीबी 07 टी 6833 पर पीछे बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर इसने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र राम भजन निवासी न्यू सब्जी मण्डी रहीमपुर होशियारपुर पंजाब उम्र 29 साल तथा मोटर साईकिल चालक ने अपना नाम संदीप कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी  गुरुगोविन्द सिंह नगर होशियार पुर पंजाब उम्र 34 साल बतलाया। जिस पर सुनील कुमार व संदीप कुमार उपरोक्त के पास मिले पैकट से 702 ग्राम वजनी चरस बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी गौरव सिंह ने दोनों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!