चौहारघाटी के लचकंडी में ट्रक खाई में गिरा, चालक को ऐसे मिली खौफनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 16 Jun, 2022 10:58 PM

truck overturn death of driver

चौहारघाटी के लचकंडी में एक ट्रक के पलटने से चालक उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा वीरवार दोपहर डेढ़ बजे हुआ बताया जा रहा है। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पधर (किरण): चौहारघाटी के लचकंडी में एक ट्रक के पलटने से चालक उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा वीरवार दोपहर डेढ़ बजे हुआ बताया जा रहा है। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक बरमाणा से बरोट सीमैंट लेकर गया ट्रक वीरवार करीब डेढ़ बजे बरोट से वापस आती बार लचकंडी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फुट नीचे जा गिरा। इस दौरान ट्रक में अकेला चालक सवार था, जिसकी ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। चालक की पहचान बिलासपुर जिला के गांव बैरी बरमाणा निवासी सतीश कुमार (50) पुत्र राम लाल के रूप में हुई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल मंडी में करवा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने की। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!