नाकाबंदी पर ट्रक से चरस की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2021 03:56 PM

truck driver arrested with hashish

पुलिस थाना तलाई के तहत पुलिस ने एक ट्रक चालक से चरस की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एक टीम बरठीं-तलाई सड़क पर घंडीर रैस्ट...

बिलासपुर (बंशीधर): पुलिस थाना तलाई के तहत पुलिस ने एक ट्रक चालक से चरस की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एक टीम बरठीं-तलाई सड़क पर घंडीर रैस्ट हाऊस के पास गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक तलाई की तरफ से आया, जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर ट्रक चालक अपना ट्रक साइड में रोक कर खुद ट्रक से नीचे उतर गया। जब पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू की तो वह घबरा गया, जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक के डैशबोर्ड के पास बने एक लकड़ी के बाॅक्स को चैक किया तो उसमें से एक कैरीबैग मिला। पुलिस ने कैरीबैग को खोलकर देखा तो उसमें से 206 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!