Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2023 10:17 PM

अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ट्रक के साथ स्कॉर्पियो कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो कार में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को अम्ब-नादौन मार्ग पर ज्वार के समीप उस समय हादसा हुआ जब स्कॉर्पियो...
अम्ब (अश्विनी): अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ट्रक के साथ स्कॉर्पियो कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो कार में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को अम्ब-नादौन मार्ग पर ज्वार के समीप उस समय हादसा हुआ जब स्कॉर्पियो नादौन की ओर जा रही थी। दुर्घटना के दौरान स्कॉर्पियो के पीछे आ रही एक वैन्यू कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक चमन लाल (52) पुत्र श्रीचरण पोलियां पुरोहितां, नितिन (23) पुत्र श्रवण कुमार निवासी पोलियां पुरोहितां, कमलेश कुमारी पत्नी चमन लाल, सरवन कुमार (51) पुत्र भरथूराम, सुदर्शना (44) पत्नी श्रवण कुमार, सुकन्या देवी (65) पत्नी हरबंस लाल पोलियां पुरोहितां, तृष्ला देवी (47) पत्नी पवन कुमार निवासी दागड़ा प्रागपुर कांगड़ा, विपन कुमार (50) पुत्र हरबंस लाल निवासी दांगड़ा प्रागपुर शामिल हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने नितिन, चमन लाल, सुदर्शना कुमारी व सुकन्या देवी को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रैफर किया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here