हिमाचल में उमड़ने लगी पर्यटकों की तादाद, होटलों में ऑक्यूपैंसी 80 से 90 फीसदी बढ़ी

Edited By Vijay, Updated: 08 Jun, 2024 05:22 PM

tourist in himachal

देश में आम चुनावों की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की तादाद बढ़ने लगी है।

शिमला (याेगराज): देश में आम चुनावों की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की तादाद बढ़ने लगी है। मैदानी इलाकों के स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां भी हैं, ऐसे में प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। सीजन पीक पर है और प्रदेश में होटलों में ऑक्यूपैंसी 80 से 90 प्रतिशत है। शिमला, कसौली, किन्नौर व मनाली में 90 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्यूपैंसी चल रही है। 
PunjabKesari

पिछले वर्ष मानसून की बरसात से पिट गया था पर्यटन सीजन 
पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि मैदानों की गर्मी के तीखे तेवरों से राहत पाने के लिए लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पिछले साल मानसून की बरसात की वजह से पर्यटन सीजन पिट गया था। इस बार हिमाचल के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की बढ़ती तादाद को देखते हुए लग रहा है कि इस बार हिमाचल में अच्छा खासा पर्यटक पहुंचेगा क्योंकि होटलों में ऑक्यूपैंसी 80 से 90 प्रतिशत चल रही है।
PunjabKesari

पर्यटन क्षेत्रों में जाम से प्रभावित हो रहा कारोबार
शिमला सहित अन्य पर्यटन क्षेत्रों में लंबा जाम लग रहा है। जो पर्यटन कारोबार को प्रभावित कर रहा है। प्रदेश में 5 हजार के करीब पर्यटन निगम के होटल पंजीकृत हैं। इसके अलावा बिना पंजीकरण के भी कई होटल चल रहे हैं। 1000 के करीब होम स्टे भी चल रहे हैं। हिमाचल के होटलों में 80 फीसदी एडवांस बुकिंग भी चल रही है। अगर मौसम साथ दे तो अक्तूबर तक पर्यटन सीजन चलता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!