सोलन के बड़ोग में हादसा, सैल्फी लेते समय ट्रेन से गिरकर पर्यटक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 20 May, 2023 07:33 PM

tourist dies after falling from train while taking selfie

कालका-शिमला रेलमार्ग पर सैल्फी लेते समय एक पर्यटक की गिरने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वाराणसी से राकेश कुमार अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आया था।

सोलन (ब्यूरो): कालका-शिमला रेलमार्ग पर सैल्फी लेते समय एक पर्यटक की गिरने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वाराणसी से राकेश कुमार अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आया था। सोलन के बड़ोग रेलवे स्टेशन के नजदीक जब ट्रेन शिमला की ओर जा रही थी तो एक पुलिया के पास ट्रेन में सवार पर्यटक सैल्फी लेने के लिए ट्रेन के दरवाजे पर पास आया और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। इस कारण वह पुलिया से नीचे गिर गया। घटना के बाद उसे ट्रेन में ही सोलन रेलवे स्टेशन तक लाया गया। वहां पर एम्बुलैंस की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!