Hamirpur: बंदना धीमान ने अंतिम सांस तक लड़ी कैंसर से लड़ाई, बीमारी के दौरान ही कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए बनाई संस्था

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Oct, 2026 11:08 PM

hamirpur bandana dhiman cancer organization

शिक्षा विभाग में डिप्टी डीईओ के पद पर पदोन्नति पाने वाली बंदना धीमान का कैंसर की बीमारी से रविवार सुबह चंडीगढ़ में निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।

हमीरपुर (राजीव): शिक्षा विभाग में डिप्टी डीईओ के पद पर पदोन्नति पाने वाली बंदना धीमान का कैंसर की बीमारी से रविवार सुबह चंडीगढ़ में निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। बंदना धीमान मटाहनी तथा टौणीदेवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य करने के साथ निरीक्षण शाखा में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुकी थी। कैंसर की बीमारी से लड़ते हुए बंदना धीमान ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए एक संस्था बनाई थी और अपनी कमाई का अधिकांश पैसा उस संस्था के माध्यम से कैंसर पीड़ितों की काऊंसलिंग व उनके इलाज पर लगाती थी।

जब बंदना धीमान टौणीदेवी स्कूल में प्रधानाचार्य थी तो उस समय उन्होंने टौणीदेवी स्कूल में कई सामाजिक गतिविधियां शुरू की और स्थानीय लोगों को स्कूल के साथ जोड़कर स्कूल में विकास मय जन सहयोग से बहुत विकास करवाया। टौणीदेवी स्कूल के पूर्व पीटीए प्रधान मदन लाल गुप्ता ने बताया कि बंदना धीमान की तरह शिक्षक व समाज के लिए कुछ करने वाले बहुत कम लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग व समाज में बंदना धीमान की हमेशा कमी खलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी बंदना धीमान के निधन पर दुख प्रकट किया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!