बरामदे में सोया रहा मालिक, 8 तोले सोना व 30 हजार की नकदी उड़ा ले गए चोर

Edited By Vijay, Updated: 17 Jun, 2021 12:00 AM

theft in house

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत नरगाला में मकान मालिक बरामदे में सोया रहा और चोर घर में चोरी करके फरार हो गए। जानकारी अनुसार नरगाला निवासी अशोक कुमार के घर में चोरों ने 8 तोले सोने-चांदी के गहने व 30 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली है।

ज्वाली (ललित): पुलिस थाना ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत नरगाला में मकान मालिक बरामदे में सोया रहा और चोर घर में चोरी करके फरार हो गए। जानकारी अनुसार नरगाला निवासी अशोक कुमार के घर में चोरों ने 8 तोले सोने-चांदी के गहने व 30 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली है। अशोक कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात को अपने मकान के बरामदे में सो गया तथा बुधवार सुबह उठकर कमरा खोला तो बैड का सामान बिखरा पड़ा था तथा अंदर रखे सोने-चांदी के गहने व 30 हजार की नकदी गायब थी। इसके बारे में पंचायत प्रधान शिव कुमार को सूचित किया गया। पंचायत प्रधान ने थाना ज्वाली में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शिनाख्त शुरू की। डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!