फास्ट फूड की दुकान से सामान व हजारों की नकदी चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Edited By Vijay, Updated: 22 Dec, 2020 10:28 PM

theft from fast food shop

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत आते कस्बा बडूखर में रात के अंधेरे में चोरों द्वारा दुकान में सेंधमारी करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को चोर गौतम फास्ट फूड की दुकान का ताला किसी तेजधार औजार से काट कर.....

बडूखर (सुनीत): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत आते कस्बा बडूखर में रात के अंधेरे में चोरों द्वारा दुकान में सेंधमारी करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को चोर गौतम फास्ट फूड की दुकान का ताला किसी तेजधार औजार से काट कर दुकान में रखे 5 गैस सिलैंडर, 2 गैस चूल्हे, माइक्रोवेव ओवन व मिक्सर ग्राइंडर आदि को उड़ाकर ले गए हैं। इसके अलावा दुकान में रखी नकदी जोकि लगभग 47500 रुपए थी पर भी चारों ने हाथ साफ किया है।

उक्त हुई चोरी की यह घटना सामने वाली दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोरों द्वारा सेंधमारी के लिए मारुति वैन का उपयोग किया गया है। फुटेज में एक व्यक्ति को चोरी करने के दौरान सड़क की निगरानी करते हुए भी देखा जा सकता है। सुभाष चौधरी व अन्य 2 भाइयों रवि और मेघ राज ने सुबह इस घटना की सूचना पुलिस थाना इंदौरा में दी।

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई विपिन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है व आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इस संबंध में जांच अधिकारी का कहना है कि धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!