Edited By Jyoti M, Updated: 23 Apr, 2026 10:53 AM

नादौन उपमंडल के अंतर्गत रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क की मरम्मत के चलते इस सड़क पर यातायात 24 अप्रैल से 24 मई तक बंद रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क की मरम्मत के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने...
हमीरपुर। नादौन उपमंडल के अंतर्गत रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क की मरम्मत के चलते इस सड़क पर यातायात 24 अप्रैल से 24 मई तक बंद रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क की मरम्मत के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 24 अप्रैल से 24 मई तक बंद की जा रही है।
इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़ा से रैल लाहड़-चौड़ू सड़क या चौड़ू से बल्ह चौक-बाबे दी कुटिया-रैल, रंगस सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।