Kangra: चोरी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 16 May, 2026 05:06 PM

thakurdwara theft accused arrested

थाना डमटाल पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ठाकुरद्वारा (गगन): थाना डमटाल पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपाल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी लखनपुर, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। आरोपी एफआईआर संख्या 157/25 में बीएनएस की धारा 305 और 3(5) के तहत नामजद था तथा पिछले वर्ष से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 हैल्पलाइन पर दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!